Jamshedpur वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के तत्वावधान में डिमना चौक से साकची आमबगान तक भव्य डहरे टुसू शोभा यात्रा

जमशेदपुर।
वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के तत्वावधान में डिमना चौक से साकची आमबगान तक भव्य डहरे टुसू शोभा यात्र निकाली गई। शोभा यात्रा में पारंपरिक चौड़ल, सुसज्जित टुसू प्रतिमाएं, लोकनृत्य और लोकसंगीत ने पूरे मार्ग को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने झारखंड की समृद्ध लोक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि टुसू पर्व राज्य की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है और इसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में कलाकार, महिलाएं, युवा एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते लोक कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन को लेकर मार्ग में सुरक्षा व व्यवस्थाओं के भी पुख्ता इंतजाम किए गए

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई