भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा है। मुस्तफिजुर को खरीदने पर बॉलीवुड के सुपरस्टार और केकेआर के मालिक शाहरुख खान की काफी आलोचना की जा रही थी और अब इस मामले को लेकर बीसीसीआई भी सामने आया है।
केकेआर को रिप्लेसमेंट की अनुमति
विवाद को बढ़ता देख बीसीसीआई ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, हाल ही में देश भर में चल रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर, बीसीसीआई ने केकेआर फ्रेंचाइजी को निर्देश दिया है कि वे अपने एक खिलाड़ी, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दें। बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि यदि केकेआर किसी रिप्लेसमेंट की मांग करता है, तो बीसीसीआई उसे इसकी अनुमति दे दी
आईपीएल 2026 के लिए दिसंबर में खिलाड़ियों की मिनी नीलामी हुई थी। इस दौरान केकेआर ने मुस्तफिजुर को अपनी टीम में खरीदा था। शाहरुख खान की स्वामित्व वाली केकेआर ने मुस्तफिजुर को लेने के लिए 9.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। मुस्तफिजुर का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। मुस्तफिजुर को लेने के लिए केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स (केकेआर) के बीच होड़ देखने मिली थी और अंत में केकेआर मोटी कीमत पर इस बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेने में सफल रहा था। हालांकि, मुस्तफिजुर को खरीदने के बाद से ही केकेआर और शाहरुख पर निशाना साधा जाने लगा था।







