बंगाल को ‘वेस्ट पाकिस्तान’ बनाने की साजिश कर रही राज्य सरकार : मिथुन चक्रवर्ती;

पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। कूचबिहार में एक कार्यक्रम के दौरान मिथुन ने आरोप लगाया कि बंगाल में जानबूझकर ऐसे हालात बनाए जा रहे हैं, जो कश्मीर फाइल्स में दिखाए गए घटनाक्रम से मिलते-जुलते हैं
।मिथुन चक्रवर्ती ने कहा ‘क्या आपने ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी है? क्या आपने देखा कि कश्मीरी पंडितों को कैसे वहां से खदेड़ा गया? आज बंगाल में भी वैसी ही स्थिति पैदा की जा रही है। एक साजिश के तहत पश्चिम बंगाल को ‘वेस्ट पाकिस्तान’ में बदलने की कोशिश हो रही है।’
उन्होंने  आगे आरोप लगाया कि राज्य में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। मिथुन ने कहा कि हाल ही में दीपू दास मामले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया और 18 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि हम किसी घटना के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं कर सकते। बांग्लादेश में घटना होती है और यहां बंगाल में हिंदुओं पर हमला किया जाता है। यह किस तरह का न्याय है? मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज दबाना बेहद खतरनाक संकेत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो इसका असर सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं रहेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई