प्रेस विज्ञप्ति
खरसावां गोलीकांड के अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आज आदिवासी हो समय युवा महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी जमशेदपुर के तत्वाधान में ।
1 जनवरी 1948 को खरसावां गोलीकांड में वीरगति को प्राप्त हुए अमर शहीदों की पावन स्मृति में आदिवासी हो समाज भवन, गोलमुरी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आदिवासी समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं समाज के साथियों ने एकजुट होकर खरसावां के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीदों के संघर्ष, त्याग और आदिवासी अस्मिता की रक्षा हेतु दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
सभा में उपस्थित लोगों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
उपस्थित सदस्य, रवि सवैया, उपेंद्र बनरा, प्रेम समाड, मनीष बनरा,डीबर पुरती, जोलेश मुखी, शंभू मुखी, रविंद्र प्रसाद, गणेशा राम, अरमान बउरी, राकेश उरांव,प्रकाश खोया, मनोज मेलगंन्डी, सतनाम, वैभव रेड्डी, एवं अन्य उपस्थित।






