पोटका में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, अर्जुन मुंडा हुए शामि
पोटका विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देश पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीरा मुंडा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ए.के. लाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरुष को देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार, सिद्धांत और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करते हैं।
इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।
अटल स्मृति सम्मेलन के माध्यम से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।






