*_जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का लाल बाबा फाउंड्री, कैलाशनगर में भव्य सम्मान समारोह_* 

*_प्रकाशनार्थ समाचार_*

 

*_जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का लाल बाबा फाउंड्री, कैलाशनगर में भव्य सम्मान समारोह_*

 

 

जमशेदपुर, 31 दिसंबर 2025:

बर्मामाइंस स्थित लाल बाबा फाउंड्री परिसर में कैलाशनगर व्यवसायिक संघ समिति की ओर से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक श्री सरयू राय का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री सरयू राय ने कहा कि लाल बाबा फाउंड्री एवं कैलाशनगर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा, “इस क्षेत्र की मुख्य सड़क का निर्माण अत्यंत आवश्यक था। मेरी अनुशंसा पर यह सड़क आज बनकर तैयार हो चुकी है, जिससे स्थानीय नागरिकों एवं व्यवसायियों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।”

उन्होंने आगे बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप शीघ्र ही बेहतर जलनिकासी (ड्रेनेज सिस्टम) की व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव, जदयू महानगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नीरज सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष श्री दुर्गा राव, संगठित/असंगठित मजदूर मोर्चा के श्री अमित शर्मा, जदयू जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती अमृता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शमशाद जी, शंकर कर्मकार, राकेश कुमार, विजय राव एवं जदयू बर्मा माइंस मंडल अध्यक्ष श्री बबलू कुमार सिंह उपस्थित रहे।

बर्मा माइंस लाल बाबा व्यवसाय संघ समिति की ओर से गुड्डू जसवाल, अशोक गोयल, संजय सिंह, अनिल शर्मा, पवन अग्रवाल, पिंटू जसवाल, भोला जसवाल एवं पिंटू भाटिया ने विधायक का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर दीपू तिवारी, गंगाधर पांडे, रवींद्र ठाकुर, भोला रजक, प्रकाश जी, शंभू झा, संजय झा, बृजेश झा, मनोज शर्मा, आरडी शर्मा, चौधरी जी, अनिल, आशीष दत्त, जीतेंद्र कुमार, बबलू राय एवं छोटू सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

महिला शक्ति की ओर से ऊषा यादव, महुआ चक्रवर्ती, मोनी नाग, अनु चौबे, प्रिया देवी, संगीता देवी एवं डी मनी जी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर विधायक जी का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में दुर्गा राव एवं बबलू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई