कोलकाता: गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. आज शाह का दौरे का अंतिम दिन है. अमित शाह लगातार राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमला साध रहे हैं. आज के दिन के कार्यक्रम की बात करें तो अमित शाह बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे.
आज शाह सबसे पहले उत्तर कोलकाता में थंथनिया काली मंदिर भी जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के मुख्य चुनावी रणनीतिकार माने जाने वाले शाह का यह दौरा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले हुआ है. जो काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.बता दें, राज्य में अगले साल 2026 में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. गृह मंत्री सुबह करीब 11.30 बजे पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे. इसके बाद वह दोपहर करीब 1:45 बजे साइंस सिटी ऑडिटोरियम जाएंगे और पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे.
अमित शाह ने मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने आने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार चुनने का फैसला किया है. शाह ने कहा कि, बीजेपी बंगाल में विकास और ‘गरीब कल्याण’ पर ध्यान देते हुए राज्य की विरासत को फिर से जिंदा करेगी.
शाह ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए तमाम आरोप लगाए. उन्होंने अमित शाह आज बंगाल के बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने कुशासन और अप्रवासियों की घुसपैठ को बढ़ावा दिया. उन्होंने कहा कि ममता सरकार बांग्लादेश के साथ बॉर्डर पर फेंसिंग लगाने के लिए जमीन नहीं दे रही है. ममता बनर्जी इसका जवाब नहीं तक नहीं दे रही हैं. इसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ेगा.






