सीएम हेमंत सोरेन ने JSSC CGL-2023 के 1927 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र,सौंपे

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (CGL)-2023 में सफल 1,927 अभ्यर्थियों के लिए 30 दिसंबर का दिन जीवन की नई शुरुआत लेकर आया. रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. नए साल से ठीक पहले मिली इस सौगात ने राज्य के युवाओं में उत्साह और आत्मविश्वास भर दिया.

मोरहाबादी मैदान इस ऐतिहासिक दिन का गवाह बना. मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन केवल नियुक्ति पत्र वितरण का नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का है. हमारी सरकार ने हमेशा पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती को प्राथमिकता दी है. ‘हेमंत है तो हिम्मत है’, आज वह हिम्मत साकार हो रही है. उन्होंने कहा कि रोजगार देना सरकार का संवैधानिक दायित्व है और झारखंड सरकार इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रही है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई