भारत बना चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी, जापान पीछे छूटा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अपनी सलाना आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि जीडीपी के आधार पर भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है. इस पायदान पर अब वह तीसरे स्थान पर आ गया है. जापान चौथे नंबर पर खिसक गया है. सरकार ने बताया कि देश ने सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला दर्जा हासिल कर लिया है.

इस मामले पर केंद्र सरकार ने आगे कहा कि भारत 4.18 ट्रिलियन के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश बन गया है, और 2030 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनने की ओर अग्रसर है. बता दें, भारत की रियल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 फीसदी बढ़ी, जो पहली तिमाही में 7.8 परसेंट और पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 7.4 फीसदी थी.

केंद्र की मोदी सरकार ने यह घोषणा तो कर दी है, लेकिन इस पर अंतिम मुहर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) लगाएगा. जो अगले साल 2026 की पहली छमाही में जारी करने की उम्मीद है. सरकार ने आगे बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था पिछले कई सालों से तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. सरकार ने कहा कि मजबूत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संस्थान भी यही अनुमान लगा रहे हैं कि आने वाले सालों में देश की अर्थव्यवस्था और भी मजबूत होगी. इस लिस्ट में पहले पायदान पर अमेरिका कायम है, जो दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इसके बाद चीन दूसरे स्थान पर है.

नए साल से पहले मिली खुशखबरी, भारत बना चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी, जापान पीछे छूटा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई