रांची, 30 दिसंबर झारखंड के 13 जिला में शीतलहर चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने राज्य के जिन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
उनमें पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और छात्र के अलावा मध्यवर्ती जिले रांची, रामगढ़, बोकारो खूंटी, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा कोडरमा और धनबाद शामिल है।
मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पश्चिमी और इसके निकटवर्ती उत्तरी मध्य भागों में कहीं-कहीं शीत दिवस कोल्ड डे की स्थिति होने की भी संभावना व्यक्त की है। साथी राज्य के उत्तरी भागों में सुबह शाम शाम घना कोहरा छाने की भी जानकारी दी है।
वहीं मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में मौसम साफ रहा और इस दौरान भारी कनकनी
महसूस की गई।






