*गोड्डा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई! राजमहल परियोजना फायरिंग कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार – हथियार और बाइक बरामद*

*गोड्डा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई! राजमहल परियोजना फायरिंग कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार – हथियार और बाइक बरामद

*गोड्डा :* ललमटिया थाना क्षेत्र के ईसीएल (Eastern Coalfields Limited) की राजमहल परियोजना में हुई फायरिंग और आगजनी की घटना का गोड्डा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।

बीती रात दो अज्ञात अपराधियों ने लालघुटवा डंप साइट पर फायरिंग और आगजनी कर इलाके में दहशत फैला दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने तुरंत एसडीपीओ महगामा चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया।

 

*पुलिस की सटीक कार्रवाई — दो अपराधी चढ़े हत्थे*

 

SIT की टीम ने तकनीकी अनुसंधान और खुफिया सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में

मो. आरिफ (20 वर्ष), निवासी – ललमटिया

मो. इम्तियाज अंसारी (33 वर्ष), निवासी – बड़ा भोड़ाय, थाना ललमटिया शामिल हैं।

दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उनकी निशानदेही पर देसी कट्टा, दो खोखा, दो मोबाइल फोन और बिना रजिस्ट्रेशन की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

 

*SP मुकेश कुमार की सख्त निगरानी में चल रही जांच*

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

SIT टीम अन्य संभावित आरोपियों और षड्यंत्र के पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है।

साल के अंत में हुई इस बड़ी घटना का तेजी से खुलासा गोड्डा पुलिस की सजगता और तत्परता को दर्शाता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई