*राँची।* झारखण्ड में ठंड ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया हैं। रविवार को राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

*राँची।* झारखण्ड में ठंड ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया हैं। रविवार को राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया

 

सबसे ठंडा इलाका राँची के पास स्थित कांके रहा, जहां पारा गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

 

मौसम विभाग ने लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूँटी, राँची, रामगढ़ और बोकारो जिलों में शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं। इन इलाकों में सोमवार सुबह तक ठंड का असर बना रहने की संभावना जताई गई हैं।

 

IMD के मुताबिक, राज्य के कुल 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुमला में 2.9 डिग्री, लोहरदगा में 3.7 डिग्री और खूंटी में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं डाल्टनगंज में 6.1 डिग्री, चाईबासा में 9.2 डिग्री और जमशेदपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना हैं। तब तक लोगों को ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई