जमशेदपुर | 25 दिसंबर 2025
टाटा पावर मजदूर यूनियन के तत्वावधान में आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को बारी गौरा स्थित यूनियन कार्याल में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा यूनियन के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय राजा राम झा के आकस्मिक निधन पर आयोजित की गई। ज्ञातव्य हो कि स्व. राजा राम झा का निधन दिनांक 24 दिसंबर 2025 को हृदयाघात से हो गया था।
स्वर्गीय राजा राम झा ने लगभग एक वर्ष पूर्व टाटा पावर के मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को संगठित रूप देने हेतु टाटा पावर मजदूर यूनियन के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्तमान में टाटा पावर में लगभग 500 ठेका मजदूर कार्यरत हैं, जिनकी समस्याओं और अधिकारों को लेकर यूनियन द्वारा निरंतर आंदोलन चलाया जा रहा है। मजदूरों ने अपने संघर्षशील साथी को खोने पर गहरा शोक व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित यूनियन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्व. राजा राम झा के संघर्षों को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लिया।
सभा में मुख्य रूप से
यूनियन के उपाध्यक्ष सह AITUC के राज्य सचिव अंबुज कुमार ठाकुर,
महासचिव एन. एन. पाल,
राजेश सिंह, कृपाल सिंह, दिनेश गिरी, दीपक तिवारी,
रतन कुमार झा, रेणु मुर्मू, महिमा टुडू, दुर्गा देवी,
भूषण दीक्षित, गुरुदेव करवा, रंजन पांडे,
ज्वाला प्रसाद, अजय सिंह एवं दिलीप सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





