झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता, महान आंदोलनकारी वीर शहीद निर्मल महतो जी की जन्म जयंती के अवसर पर आज जमशेदपुर के कदमा में पोटका विधायक संजीव सरदार जी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
विधायक संजीव सरदार ने कहा- उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को कोटि-कोटि नमन करते हैं। वीर शहीद निर्मल महतो जी का जीवन झारखण्ड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।





