राँची। झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी हैं। उत्तर-पश्चिम से चल रही सर्द हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान लगातार गिर रहा हैं।
राँची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, निचले क्षोभमंडल में सक्रिय ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज की जा सकती हैं। यह स्थिति 27 दिसंबर तक बनी रह सकती हैं। राज्य के 9 जिलों में पहले ही तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है, जिससे कनकनी तेज हो गई हैं।
गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डालटनगंज में पारा 6.1 डिग्री और हजारीबाग में 7.2 डिग्री तक लुढ़क गया। राँची में भी ठंड ने जोर पकड़ लिया है, जहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर 12.6 डिग्री के साथ अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में रहा।
मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, राँची, खूँटी और बोकारो को ठंड के लिहाज से संवेदनशील बताया हैं। इन जिलों में गुरुवार सुबह से शनिवार तक शीतलहर का असर ज्यादा रहने की चेतावनी दी गई हैं।





