R.K. Singh, General Manager Town O&M, Tata Steel Ltd. के पत्रांक-Town O&M/354/25, दिनांक-22.12.2025 के द्वारा सूचित किया गया है

अनुमण्डल दण्डाधिकारी का कार्यालय, धालभूम, जमशेदपुर।
(गोपनीय शाखा)
अस्थायी अनुमति-सह-आदेश
R.K. Singh, General Manager Town O&M, Tata Steel Ltd. के पत्रांक-Town O&M/354/25, दिनांक-22.12.2025 के द्वारा सूचित किया गया है कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी साल के अंत से लेकर नए साल के प्रथम सप्ताह तक जुबली पार्क में भारी संख्या में लोग एवं अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए एकत्रित होते हैं। इस वजह से पार्क और मुख्य सड़क के दोनों ओर अत्यधिक भीड़ होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उक्त अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिनांक-25.12.2025 से 05.01.2026 तक जुबिली पार्क के दोनों गेट को बन्द करने की अनुमति प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया है।
अतः उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिनांक-25.12.2025 से 05.01.2026 तक जुबिली पार्क के दोनों गेट को बन्द रखने हेतु अस्थायी अनुमति प्रदान की जाती है।
ह०
अनुमण्डल दण्डाधिकारी धालभूम, जमशेदपुर
ज्ञापांक:- 3278 / गो०, जमशेदपुर, दिनांक:- 23/12/2025.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई