मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय घेरा

मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय घेरा
जमशेदपुर में मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस जिला कमिटी ने आज जिला उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय तक मार्च किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी के नाम को हटाकर मनरेगा अधिनियम के साथ छेड़छाड़ की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा गरीबों की योजना है और इसका नाम बदलना सीधे तौर पर गरीब और मजदूर वर्ग की भावनाओं को आहत करता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार और आरएसएस गोडसे की विचारधारा के रास्ते पर चल रही है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया और सुधार नहीं किया, तो आने वाले समय में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई, वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई