मुरी रेलवे स्टेशन पर “नारकोस” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ सतर्क मोड में अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 21.12.2025 को आरपीएफ फ्लाइंग टीम, रांची एवं आरपीएफ पोस्ट, मुरी द्वारा संयुक्त रूप से मुरी रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 के सिली छोर पर संदिग्ध अवस्था में बैठे दो पुरुष एवं एक महिला को पकड़ा गया। मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ रांची, श्री अशोक कुमार सिंह को दी गई, जिनके निर्देश पर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के पास से कुल 46 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹23 लाख आंकी गई है। मौके पर डीडी किट से जांच में गांजा होने की पुष्टि हुई।बरामद गांजा एवं मोबाइल फोन जब्त कर तीनों आरोपियों को जीआरपी मुरी के हवाले किया गया। इस संबंध में जीआरपी मुरी द्वारा दिनांक 21.12.2025 को धारा 20(b)(ii)(c)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी: आरपीएफ पोस्ट, मुरी – निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक पवन कुमार, रवि शंकर;
आरपीएफ फ्लाइंग टीम – उपनिरीक्षक रवि शेखर, स्टाफ – पूनम कुमारी, दिनेश प्रसाद, विष्णु/विश्राम लाल मीणा एवं प्रदीप।






