*रांची मंडल में दो दिवसीय PNM बैठक सफलतापूर्वक संपन्न : कर्मचारियों से जुड़े 24 प्रमुख मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा*

*रांची मंडल में दो दिवसीय PNM बैठक सफलतापूर्वक संपन्न : कर्मचारियों से जुड़े 24 प्रमुख मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा*

रांची, 18 दिसंबर 2025 :

दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल में दिनांक 17 एवं 18 दिसंबर 2025 को कॉमरेड दीपक कुमार, मंडल संयोजक (SERMU) के नेतृत्व में दो दिवसीय PNM (Permanent Negotiation Machinery) बैठक सफलतापूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

 

इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडल की तीनों शाखाओं से जुड़े शाखा सचिव, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 24 कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर एवं विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

 

बैठक में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई, उनमें—

मंडल स्तर पर सामुदायिक भवन, चिकित्सा सुविधाओं की समस्याएँ, ट्रैक मेंटेनर से जुड़े मुद्दे, गैंग हट का आधुनिकीकरण, कैडर में L-शेप रोस्टर एवं एंटीसीपेटरी पोस्ट, चाइल्ड एजुकेशन एलाउंस, रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छ पेयजल, सड़क एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, S&T विभाग में कुल 252 नए पदों का सृजन, HRA से संबंधित विषय, रनिंग स्टाफ के बहत सारे मुद्दे तथा लोहरदगा, बानो एवं मुरी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार जैसे कई ज्वलंत मुद्दे प्रमुख रहे।

 

बैठक में DRM/रांची सहित सभी शाखा प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे, जिससे सभी विषयों पर सकारात्मक एवं त्वरित संवाद संभव हो सका।

 

बैठक के दौरान DRM/रांची ने SERMU की भूमिका की सराहना करते हुए कहा—

 

“SERMU में निश्चित रूप से कुछ खास बात है, यही कारण है कि दक्षिण पूर्व रेलवे में यह एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन है। यह यूनियन केवल कर्मचारियों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को मजबूती से उठाती है।”

उन्होंने इसे एकल यूनियन की जीत बताते हुए कहा कि जुझारू नेतृत्व के कारण सभी विषयों पर सार्थक समाधान की दिशा में कार्य हो रहा है।

कॉमरेड दीपक कुमार के नेतृत्व में यह PNM बैठक आपसी समझ, संवाद और सहयोग के साथ संपन्न हुई, जिससे कर्मचारी हितों से जुड़े कई मुद्दों के समाधान की दिशा में ठोस पहल हुई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई