*जागता झारखंड अख़बार ने किया पत्रकारों का सम्मान, सकारात्मक पत्रकारिता पर दिया ज़ोर*

*जागता झारखंड अख़बार ने किया पत्रकारों का सम्मान, सकारात्मक पत्रकारिता पर दिया ज़ोर

 

*लोहरदगा।* जागता झारखंड अख़बार द्वारा सोमवार को लोहरदगा स्थित नवेल्टी होटल में पत्रकार सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

 

इसके पश्चात जागता झारखंड अख़बार के संपादक आलम अंसारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा जागता झारखंड एक अख़बार नहीं, बल्कि एक परिवार है। राज्य के हर जिले और प्रखंड में कार्यरत हमारे संवाददाता और पत्रकार इस परिवार की ताकत हैं। हमारा लक्ष्य हमेशा जनहित, सच्चाई और निष्पक्ष पत्रकारिता को प्राथमिकता देना रहा है।

 

इस अवसर पर राज्य के सभी जिलों एवं प्रखंडों से आए पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट एवं जनहितकारी कार्यों के लिए शील्ड, मेडल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य सकारात्मक पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना तथा समाज में जागरूकता को और मजबूत करना रहा। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं।

 

समारोह में लोहरदगा एसडीओ आजू कच्छप, भाजपा जिला अध्यक्ष और हाफिज अंसारी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने जागता झारखंड अख़बार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पत्रकारों का मनोबल बढ़ता है।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे समारोह सफल और यादगार बन गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई