मानगो थाना कांड सं0-299/2025, दिनांक-14.12.2025, धारा-191(2)/191(3)/190 /195(1)/126(2)/115(2)/352/351(2)(3)/324(4)/132/121(1)/121(2) B.N.S
बीते दिनांक-14.12.2025 की रात्रि लगभग 21.20 बजे, मानगो निवासी रहमत सईद खान 20-25 व्यक्तियों के साथ मानगो थाना पहुँच कर दुसरे पक्ष इम्तियाज अहमद के विरुद्ध थाना सिरिस्ता में बैठ कर शिकायत लिख रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के इम्तियाज अहमद भी रहमत सईद खान पक्ष के लोगों के विरुद्ध अपनी शिकायत लेकर थाना पहुँचे। दोनों ही पक्ष एक दुसरे को देखकर मारपीट करने पर उतारू हो गये तथा एक दुसरे के उपर जानलेवा हमला शुरू कर दिये। थाना में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीयों द्वारा उन्हें शांत एवं नियंत्रित करने का प्रयास किया गया किन्तु के लोग काफी उतेजित हो गये एवं पुलिस से ही उलझ गये। जिसके कारण थाना सिरस्ता में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सिरिस्ता कक्ष के सामान को भी नुकसान पहुंचा एवं सभी अस्त-व्यस्त हो गये। किसी तरह से स्थिति पर नियंत्रण पाया गया एवं इसके पश्चात पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरुद्ध कुल 13 नामजद एवं अज्ञात 10-15 के विरूद्ध थाना परिषर में तोड़-फोड़ कर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस घटना के संबंध में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों में से 07 लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस के द्वारा आगे भी विधि-संवत कार्रवाई भी की जा रही है।
गिरफतार व्यक्ति का नाम-
(1) मो० शहनवाज हुसैन, पिता मो० युनूस हुसैन, पता-म०१०-05. रोड नं0-12 जवाहरनगर मानगी।
(2) मो० युनूस हुसैन उर्फ बब्लू पिता रथ युसूफ हुसैन पता-म०ना०-05, रोड नं0-12 जवाहरनगर मानगो।
(3) श्यान अहमद, पिता-मुमताज अहमद पता-म०म०-०8, रोड नं0-12, आजादनगर, मानगो।
(4) साद शाईद खान पिता-जाकिर शाईद खान पता-आजाद बस्ती रोड नं0-02 क्रॉस रोड नं0-04 नियर शाहिद कम्पलेक्स मानगो ।
(5) असलम शाईद खान, पिता-स्व० सईद खॉ, पता-म०नं०-17, रोड नं0-02 क्रॉस रोड नं0-04 मानगो।
(5) इम्तियाज अहमद, पिता-अबदुल खालिक, पता-म०नं०-08, रोड नं0-12. जवाहर नगर मानगो।
(7) अबुजर अकील पिता-परवेज शकील खाँ, पता-म०नं०-17, रोड नं0-02. क्रॉस रोड नं०-०६, मानगो
दिनांक-14.12.2025 की रात्रि लगभग 21.20 बजे, मानगो निवासी रहमत सईद खान 20-25 व्यक्तियों के साथ मानगो थाना पहुँच कर दुसरे पक्ष इम्तियाज अहमद के विरुद्ध थाना सिरिस्ता में बैठ कर शिकायत लिख रहे थे।
epaperindia1
FOLLOW US:
सबसे ज्यादा पड़ गई





