जनता दल (यूनाइटेड) के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में आज सिटी एसपी, जमशेदपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया।

जमशेदपुर।
जनता दल (यूनाइटेड) के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में आज सिटी एसपी, जमशेदपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मुख्य रूप से जदयू जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू समेत कई जिला एवं महानगर के पदाधिकारी मौजूद थे. ज्ञापन के माध्यम से मानगो थाना परिसर में घुसकर पुलिस पदाधिकारियों पर हमला करने, मानगो थाना कार्यालय में तोड़फोड़ करने तथा परिसर में स्थित मंदिर व पूजा स्थल को क्षतिग्रस्त किए जाने की गंभीर घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

जदयू नेताओं ने कहा कि थाना जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान में इस प्रकार की घटना न केवल कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है, बल्कि इससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल भी उत्पन्न होता है। धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया जाना समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

पार्टी की ओर से सिटी एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों की शीघ्र पहचान करने तथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि समाज में स्पष्ट संदेश जाए कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस दौरान जदयू जिला सचिव मृत्युंजय सिंह, विकास साहनी, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता मिश्रा, ममता सिंह, विजय सिंह, विनय सिंह, मृत्युंजय शर्मा, विकाश रजक, अर्जुन यादव, राकेश कुमार, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, मुश्ताक अहमद, ममता ठाकुर, महुआ चक्रवर्ती, सपना टांडी, उषा देवी, उम्रावती देवी, मीना देवी, मंजू सिन्हा, संजू देवी एवं बॉबी देवी उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।