लिटीपाड़ा के लोगो मे जगी आश,विधायक हेमलाल ने जलापूर्ति योजना पर उठाया सवाल
पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सैकड़ो गांवो में रह रहे लोगो मे अब यह आश जगी है कि निकट भविष्य में उन्हें शुद्ध पेयजल मिलेगा, ऐसा इसलिए कि लिट्टीपाड़ा के लोगो को नल से जल पहुंचाने वाली 217 करोड़ की लिट्टीपाड़ा बहु ग्रामीण योजना की धीमी प्रगति को लेकर विधायक हेमलाल मुर्मू ने विधान सभा मे सवाल पूछा जिसपर मंत्री ने जांच कराने का निर्देश दिया है।दर्शको को बतादे की इस योजना की नींव 2017 में तत्कालीन सीएम रघुवर दास ने रखी थी।इस योजना को 2020 में पूर्ण कर लिया जाना था लेकिन पेयजल एवम स्वच्छता विभाग के अभियंताओं एवम ठेकेदार की मनमानी ,लापरवाही की वजह से काम अबतक पूरा नही हो पाया है। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कई गांवों के आदिवासी पहाड़िया ग्रामीण आज भी नदी और झरना कूप का पानी पीने को मजबूर हैं.






