धनबाद। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर रविवार रात स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप लगे रेलवे शो-पीस में अचानक भीषण आग लग गई।
घटना के समय स्टेशन के बाहर यात्रियों और आम लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे बड़ी घटना घट सकती थी। लेकिन दमकल की तत्परता से हादसा टल गया।
स्टेशन के मुख्य गेट के पास आपात स्थिति के लिए रखी गई बाल्टियों में मौजूद बालू को आग पर डालकर उसकी तीव्रता को कम किया गया। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति ने सिगरेट या कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ शो-पीस के पास फेंक दिया होगा, जिसके कारण आग लगी होगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।






