*भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नवीन को सौंपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी*
*युवा नेतृत्व को मिल रहा बड़ा मौका, बिहार से छत्तीसगढ़ तक चर्चा तेज*
Epaperindia.news के संस्थापक विनोद कुमार गुप्ता जी,
ओर से जारी बधाई संदेश में कहा गया —“छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
*नई दिल्ली :* भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा और चौंकाने वाला कदम उठाते हुए बिहार के कद्दावर नेता एवं मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल के बाद आया है।
नितिन नवीन फिलहाल बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजनीति में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जहां कांग्रेस की सरकार गिराने की रणनीति में उनका योगदान माना जा रहा है।
भाजपा इस कदम के जरिए अपने संगठन में युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का संदेश दे रही है। नितिन नवीन को पार्टी के भविष्य के नेतृत्व की नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला बिहार की राजनीति पर भी असर डाल सकता है, जहां नितिन नवीन का राजनीतिक कद लगातार बढ़ रहा है।





