मारवाड़ी समाज को राष्ट्रीय पटल पर सम्मान दिलाने वाले मुकेश मित्तल — ‘सामाजिक हितों के निर्भीक स्वर एवं एकता की गारंटी
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव 14 दिसंबर को
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। आगामी 14 दिसंबर, 2025 को सत्र 2026-28 के लिए मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होगी। मारवाड़ी समाज के सभी पंजीकृत सदस्य सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वर्तमान अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल पुनः अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन ने अभूतपूर्व प्रगति की है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर अपनी सशक्त पहचान बनाई है।
श्री मुकेश मित्तल: नेतृत्व और उपलब्धियों के मुख्य बिंदु
श्री मुकेश मित्तल ने अपने कार्यकाल में संगठन और समाज को एक नई ऊँचाई दी है। उनके नेतृत्व में संगठन ने चार नई शाखाओं का सफल गठन किया, जिससे संगठन जिले के हर कोने तक पहुँचा और सदस्य संख्या में दोगुनी वृद्धि हुई। उनके सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में महिला भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि है; पिछले चुनाव में 45 महिला मतदाता थीं, जो इस बार बढ़कर 212 हो गई है, यह 375% की ऐतिहासिक वृद्धि है। इसके अलावा, झारखंड प्रांतीय कार्यसमिति में पूर्वी सिंहभूम जिले से 55–60 लोगों को स्थान मिला, जिसने प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर जिले की पहचान को अत्यधिक मजबूत किया।
व्यापारी हितों के लिए श्री मित्तल की पहचान एक निडर और मुखर नेता की रही है। उन्होंने जुगसलाई ओवर ब्रिज का काम 24 घंटे के अंदर शुरू करवाकर व्यापारी वर्ग और आम जनता का दिल जीता। उन्होंने हमेशा समाज को प्राथमिकता दी और स्वयं को बाद में रखा, जिससे समाज को एकजुट रखने में उन्होंने अद्वितीय भूमिका निभाई।
सामाजिक सुधार के क्षेत्र में, सभी शाखाओं के सहयोग से प्री-वेडिंग शूटआउट डिस्प्ले जैसे अनावश्यक और भड़कीले प्रदर्शनों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप समाज ने इस परंपरा को लगभग त्याग दिया, यह सामाजिक संस्कार और अनुशासन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। उनके कार्यकाल में 4,000–5,000 लोगों की उपस्थिति के साथ दो बार राजस्थान दिवस और हज़ारों श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ दो बार विशाल कांवड़ यात्रा जैसे भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न किए गए।
संकट के समय में भी श्री मित्तल का नेतृत्व अडिग रहा। विघटनकारी ताकतों द्वारा सम्मेलन को तोड़ने के प्रयास के बावजूद, उन्होंने संघर्ष कर समाज को एकजुट रखा और सही दिशा में आगे बढ़ाया। शैक्षणिक और सामाजिक योगदान के तहत, उन्होंने समाज के वंचित बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान किया, साथ ही कई जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए स्कूल फीस, किताबें और मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई।
|| मुकेश मित्तल का घोषणा पत्र (सत्र 2026-28): भविष्य के संकल्प ||
पुनः अध्यक्ष पद पर आने के बाद, श्री मुकेश मित्तल ने एक व्यापक घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें भविष्य की दिशा तय की गई है।
संगठन और ढाँचागत विकास: उनकी प्राथमिकता में समाज में हो रहे बिखराव को नियंत्रित करने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक एकता के लिए संकल्पित प्रयास शामिल हैं। साथ ही, पारिवारिक एवं घरेलू समस्याओं के त्वरित निदान के लिए एक समर्पित जिला पंचायत समिति का गठन किया जाएगा और पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी समाज का एक समर्पित जिला कार्यालय स्थापित किया जाएगा। संगठनात्मक विस्तार के लिए 2000 से अधिक सदस्यों की संख्या और 4 नई शाखाओं के गठन का लक्ष्य निर्धारित है।
सशक्तिकरण और सुविधाएँ: वह मारवाड़ी समाज की प्रशासनिक एवं राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि समाज की आवाज़ प्रभावी रूप से उठाई जा सके। युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न प्रकार के स्किल-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, विवाह संबंधी समस्याओं के उचित समाधान हेतु पूर्व से चले आ रहे मैट्रिमोनियल ग्रुप को तकनीकी रूप से और समृद्ध करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना जारी रखा जाएगा।
जारीकर्ता:
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन





