*10 वर्षीय रोशनी कौर का बना जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल में दाखिले का रास्ता साफ

*10 वर्षीय रोशनी कौर का बना जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल में दाखिले का रास्ता सा*

 

*जमशेदपुर के जेम्को निवासी सुरजीत सिंह की 10 वर्षीय बेटी रोशनी कौर का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था, जिससे उसके स्कूल में दाखिले में* *परेशानी आ रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय समाजसेवी करनदीप सिंह ने संज्ञान लिया।*

 

करनदीप सिंह ने जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराने के लिए ट्वीट किया। जिला प्रशासन ने इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई की और मामले की गंभीरता को समझते हुए बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया शुरू की।

 

प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद, रोशनी कौर का जन्म प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक जारी कर दिया गया है। जन्म प्रमाण पत्र न होने के कारण रोशनी को विद्यालय में दाखिला नहीं मिल रहा था। अब आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से बच्ची का दाखिला विद्यालय में आसानी से हो सकेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई