टाटा स्टील यूआईएसएल के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन पर जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.

*_प्रेस वक्तव्य_*

टाटा स्टील यूआईएसएल के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन पर जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने शोक संवेदना व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद एवं व्यथित करने वाला है। उनके अचानक चले जाने से न सिर्फ औद्योगिक समुदाय, बल्कि समाज के हर वर्ग में गहरा शोक व्याप्त है।

 

श्री ऋतुराज सिन्हा एक कुशल प्रशासक, सौम्य स्वभाव के अधिकारी और सामाजिक सरोकारों से हमेशा जुड़े रहने वाले व्यक्तित्व थे। टाटा स्टील यूआईएसएल में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा। उनके नेतृत्व, समर्पण और सरलता ने उन्हें सभी के बीच सम्मान दिलाया।

 

जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

— सुबोध श्रीवास्तव

जिला अध्यक्ष

जनता दल यूनाइटेड

पूर्वी सिंहभूम जिला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई