पश्चिम बंगाल में रविवार को होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की साजिश का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

पश्चिम बंगाल में रविवार को होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की साजिश का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है

 

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने के बाद यह पूरा रैकेट सामने आया। इस मामले में पुलिस ने कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 14 उम्मीदवार शामिल हैं।

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार को धनबाद के तिसरा थाना के निकट पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर जांच की गई।

 

स्कॉर्पियो पर सवार लोगों से पूछताछके बाद धनबाद पुलिस ने झरिया थाना क्षेत्र स्थित बंधन लॉज में छापामारी की। इस दौरान वहां से कुल 22 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, इन हिरासत में लिए गए लोगों में से 14 विद्यार्थी हैं, जो पश्चिम बंगाल आरक्षी परीक्षा में शामिल होने वाले थे।

 

पुलिस ने गिरोह के पास से भारी मात्रा में परीक्षा से संबंधित और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की है, जिनमें 272 एडमिट कार्ड, 70 पीस मोबाइल फोन, 40 पीस ब्लूटूथ डिवाइस, कलाई घड़ी, मोबाइल चार्जर, पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, नोटबुक, एक कार्टून कलम, 10 पीस सोने जैसे पदार्थ का चेन, स्टेशनरी और अन्य कागजात शामिल है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई