*कोल ब्लॉक नीलामी में झारखंड को झटका — 13वें दौर में सिर्फ 5.5% प्रीमियम, ओड़िशा को मिला दोगुना
*रांची:* केंद्र सरकार द्वारा आयोजित कमर्शियल कोल ब्लॉक की 13वीं नीलामी में झारखंड को दूसरे राज्यों की तुलना में काफी कम प्रीमियम मिला है। झारखंड के दो कोल ब्लॉक — पीरपैंती-भारत और धुलिया-नॉर्थ — DVC को मिले, जिसमें झारखंड को सिर्फ 5.5% प्रीमियम मिला, जबकि ओड़िशा के मंदाकिनी-बी कोल ब्लॉक के लिए 12.75% प्रीमियम मिला।
नीलामी 20-25 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इन तीनों ब्लॉकों से कुल ₹4,620.69 करोड़ का राजस्व और 66,248 लोगों को रोज़गार मिलने का अनुमान है, जबकि ₹7,350 करोड़ का पूंजी निवेश होने का अनुमान है।
झारखंड के कोल ब्लॉक के आंकड़े:
पीरपैंती-भारत कोल ब्लॉक: रिज़र्व प्राइस 4%, DVC ऑफर 5.5%
धुलिया-नॉर्थ कोल ब्लॉक: रिज़र्व प्राइस 4%, DVC ऑफर 5.5%
कुल कोयला रिज़र्व: 1,979.81 एमटी
लोकेशन: पीरपैंती ब्लॉक बिहार के भागलपुर जिले के पास, कोयले का इस्तेमाल पीरपैंती थर्मल पावर में होगा।
*ओड़िशा का कोल ब्लॉक:*
मंदाकिनी-बी कोल ब्लॉक: रिज़र्व प्राइस 6%, DVC ऑफर 12.5%
केंद्र सरकार द्वारा आयोजित 12वें दौर की नीलामी में भी झारखंड को कम प्रीमियम मिला था। उस दौर में झारखंड को 7% से 27.25% प्रीमियम, जबकि छत्तीसगढ़ को 31% से 62.25% प्रीमियम मिला था। झारखंड का सबसे कम प्रीमियम महुआगढ़ कोल ब्लॉक के लिए मिला था, जिसे DVC ने हासिल किया।
विशेषज्ञों का मानना है कि झारखंड को नीलामी में कम प्रीमियम मिलने के पीछे राजनीतिक और प्रशासनिक कारण हैं।






