*_जनता दल यूनाइटेड — उलीडीह थाना समिति द्वारा संपर्क एवं समस्या-समाधान अभियान आयोजित_* जनता दल यूनाइटेड उलीडीह थाना समिति के तत्वावधान में थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अगुवाई में आज पुराने कुमरूम के विभिन्न इलाकों में संपर्क एवं समस्या-समाधान अभियान चलाया गया। अभियान में जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

*_प्रकाशनार्थ समाचार_*

 

*_जनता दल यूनाइटेड — उलीडीह थाना समिति द्वारा संपर्क एवं समस्या-समाधान अभियान आयोजित_* जनता दल यूनाइटेड उलीडीह थाना समिति के तत्वावधान में थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अगुवाई में आज पुराने कुमरूम के विभिन्न इलाकों में संपर्क एवं समस्या-समाधान अभियान चलाया गया। अभियान में जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए

 

जदयू टीम ने क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर नाली मरम्मत, सड़क निर्माण-पुनर्निर्माण, स्ट्रीट लाइट की कमी व खराब लाइटों की मरम्मत, तथा पेयजल आपूर्ति की अनियमितताओं जैसी समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी मूलभूत समस्याओं की विस्तारपूर्वक जानकारी भी प्राप्त की गई।

 

जदयू नेताओं ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा तथा इनके शीघ्र समाधान के लिए पहल की जाएगी।

 

अभियान में मुख्य रूप से जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, तथा थाना समिति के मनोज गुप्ता, मनोज ओझा, मनोज राय, संजय सिंह, योगेंद्र साहू, सागर दत्ता, परमिंदर राम, आनंद मिश्रा, सुनील महतो आदि शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई