सांसद बिद्युत बरण महतो आज उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से मिलकर भूईयाडीह में अतिक्रमण हटाओ अभियान के संबंध में मुलाकात कर वार्ता की।साथ में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा भी उपस्थित थे
सांसद ने उपायुक्त से कहा कि जहां पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है वहां के सभी लोग सड़क बनाने की मांग पर सहमत है। पूर्व में कहा गया था कि सड़क बनाने के पूर्व डीमार्केशन किया जाएगा लेकिन बिना डीमार्केशन के एवं बिना पूर्व सूचना के मकान को तोड़ दिया । यदि उन्हें पूर्व सूचना दी जाती तो वे स्वेच्छा से चिन्हित स्थान से अपना अतिक्रमण को हटा लेते। इसके बजाय जुस्को और अंचल अधिकारी के द्वारा बड़े ही बेरहमी से उन्हें उजाड़ दिया गया है।उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र पुनर्वास किया जाना चाहिए तथा उनके रहने और खाने का व्यवस्था जिला प्रशासन को करना चाहिए। सांसद श्री महतो ने कहा
अतिक्रमण एक व्यापक समस्या है उसे हटाने के लिए एक निश्चित दिशा निर्देश करना चाहिए और सबके लिए एक समान प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।
सांसद ने कहा कि देखा गया है कि अतिक्रमण हटाने का बुलडोजर अक्सर गरीबों की झोपड़ी पर ही चलता है। पूरे शहर में और अतिक्रमण एवं विचलन है जिस पर खानापूरी करके सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाती है। उपायुक्त को सुपुर्द किए गए ज्ञापन में संपूर्ण प्रक्रिया पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई है। उपायुक्त ने सांसद सहित प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वह अतिक्रमण के दौरान हटाए गए लोगों की एक सूची उन्हें सुपुर्द करें वह इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें राहत प्रदान करने की दिशा में समुचित कदम उठाएंगे। आज के प्रतिनिधि मंडल में रामबाबू तिवारी, राजीव कुमार सिंह, बबुआ सिंह, लिली दास समेत अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।






