========================
*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर*
*प्रेस विज्ञप्ति- 823/2025*
*29 नवम्बर 2025*
==========================
*जिला प्रशासन की पहल पर तीन जेलों को यूसीआईएल ने सीएसआर मद से उपलब्ध कराया एंबुलेंस*उपायुक्त ने समाहरणालय में जेल प्रबंधन को सौंपी एबुलेंस की चाबी, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
————————————–
जमशेदपुर के घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल में कैदियों की स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने सीएसआर मद से तीन एंबुलेंस उपलब्ध कराए हैं। समाहरणालय में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने तीनों एंबुलेंसों की चाबियां संबंधित जेल काराध्यक्षों को सुपुर्द करते हुए कहा कि इन वाहनों का संचालन पूर्ण जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ हो। किसी भी बीमार कैदी को समय पर उपचार प्रदान किया जाना आवश्यक है। कई बार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति में कैदियों को एमजीएम अस्पताल या रांची रेफर करना पड़ता है, ऐसे में समय पर एंबुलेंस उपलब्ध होने से सहूलियत होगी।
उपायुक्त ने यूसीआईएल प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सहयोग जिला प्रशासन के लिए अत्यंत उपयोगी और मानवीय संवेदनशीलता से जुड़ा कदम है। इन एंबुलेंसों के माध्यम से कैदियों को आपात स्वास्थ्य सेवाएँ अधिक तेजी से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इलाज में होने वाली अनावश्यक देरी को रोका जा सकेगा। सभी तीनों जेलों की स्वास्थ्य प्रतिक्रिया क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।
==========================
*Team PRD (East Singhbhum)*
==========================






