भूमि घोटाला मामले में दो दिन की रिमांड पूरी; स्वास्थ्य जांच के लिए एसबीएमसी की मेडिकल टीम ने की विस्तृत जांच

एसीबी रिमांड समाप्त—निलंबित आईएएस विनय चौबे दोबारा पहुंचे जेपी कारा

भूमि घोटाला मामले में दो दिन की रिमांड पूरी; स्वास्थ्य जांच के लिए एसबीएमसी की मेडिकल टीम ने की विस्तृत जां

हजारीबाग के बहुचर्चित भूमि घोटाला मामले में गिरफ्तार और निलंबित आईएएस अधिकारी तथा जिले के तत्कालीन उपायुक्त विनय चौबे को एसीबी द्वारा दो दिन की रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को उन्हें वापस जेपी कारा जेल में लाया गया, जहां सुरक्षा के बीच उनकी मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू हुई।

रिमांड से पहले रिम्स में थे भर्ती
विनय चौबे को पूर्व में स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें एसीबी ने विशेष कोर्ट की अनुमति से दो दिन की रिमांड पर लिया था, जिसके तहत उनसे भूमि घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर पूछताछ की गई।

मेडिकल टीम ने जेल जाकर की जांच
जेपी कारा वापस लौटने के बाद हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SBMCH) से डॉक्टरों की एक विशेष टीम जेल पहुंची। टीम में शामिल थे— डॉ. अंगराज सुभाष (मेडिसिन विभाग), डॉ. निलासीस, डॉ. दिवाकर (सर्जन)। डॉक्टरों ने जेल परिसर में विनय चौबे की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सीय समीक्षा की।

भूमि घोटाला अब भी सुर्खियों में
हजारीबाग में सरकारी भूमि से जुड़े कथित घोटाले में कई अधिकारी और कर्मचारी जांच के दायरे में हैं, जबकि विनय चौबे इस मामले में सबसे हाई-प्रोफ़ाइल गिरफ्तारियों में से एक हैं। एसीबी इस मामले की परत-दर-परत जांच कर रही है और आने वाले दिनों में नए खुलासे संभव माने जा रहे हैं।

Leave a Comment