आंध्रा समिति ईस्ट जोन टेल्को के प्रांगण में बालाजी महोत्सव का उद्घाटन हुआ

जमशेदपुर :आंध्रा समिति ( ईस्ट जोन ) टेल्को मैं तीन दिवसीय भगवान बालाजी ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ गणेश मंदिर टेल्को के प्रांगण में किया गया इस उपलक्ष पर मुख्य अतिथि नवोको कंपनी के उपाध्यक्ष श्री हरि किशोर गरिकापति और विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा के विधायक श्री सरयू राय वाई ईश्वर राव,सी वी राव, सभी अतिथियों का अभिनंदन कर शॉल और पुष्पगुच्छा देखकर सम्मानित किया फिर मुख्य अतिथि श्री हरि किशोर गरिकापति के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया इस उपलक्ष पर उन्होंने कहा भगवान बालाजी महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण करने के लिए आंध्रा समिति को बधाई देते हुए उपस्थित सभी भक्तों को भगवान बालाजी महोत्सव के अवसर पर नमस्कार और अभिनंदन किया। और कहा मैं बालाजी भगवान के चरणों में नमन करता हूँ। भगवान बालाजी की महिमा अपरंपार है। उनकी कृपा और शक्ति से हम सभी को बल मिलता है।और भगवान बालाजी के अवतार के पीछे की कथा बहुत ही रोचक है। बालाजी पूजा करने से कई फायदे होते है जो भी व्यक्ति भगवान बालाजी पूजा करते हैं उन्हें सुख, शांति और समृद्धि, आत्म विश्वास, आत्म शांति, धन संपत्ति, स्वास्थ्य लाभ भय से मुक्ति,मोक्ष की प्राप्ति होती है और आत्मा को शांति मिलती है।

भगवान बालाजी के मंदिर में जाने से लोगों को आत्मशांति मिलती है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम एक ऐसा स्थान है जहां लोग अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए जाते हैं। मैं आप सभी को बालाजी के मंदिर में जाने के प्रेरित करता हूँ, इस मौके पर समिति के अध्यक्ष एम राजशेखर, के राम मोहन राव, अप्पा राव, जी श्रीनिवास, ए नारायण राव, भास्कर राव, वी जे राव, डी रामू, श्यामसुंदर राव, प्रसाद राव,टी के अलवाल, डी सतीश, बालाजी राव, डी भानु, राजशेखर, बी वी यस मूर्ति, जी संगीता, अरुणा, बी पदमा,देबी,अरविंदा सुनीता आदि भक्तजन उपस्थित थे

Leave a Comment