*रातू रोड कब्रिस्तान के पास बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम*

*रातू रोड कब्रिस्तान के पास बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

*रांची :* रांची के रातू रोड स्थित कब्रिस्तान के पास एक अनियंत्रित स्कूल बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में सड़क पर उतर आए और रोड को जाम कर दिया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गई। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने बस व अन्य वाहनों को सड़क से हटाने का प्रयास शुरू कर दिया है ताकि यातायात जल्द सामान्य हो सके।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण वह कई वाहनों से जा टकराई। पुलिस घटना की जांच कर रही है और बस चालक की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई