*राँची।* झारखण्ड में मौसम ने अचानक करवट लिया है कि नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठिठुरन शुरू हो गई हैं
हिमालय से सीधे बहकर आ रही तेज ठंडी हवाओं ने राँची, लोहरदगा, गुमला, खूँटी समेत कई जिलों को कंपकंपी में डाल दिया हैं। पिछले 24 घंटों में खूँटी का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री तक लुढ़क गया। यह तापमान आमतौर पर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में देखने को मिलता हैं।
राँची में पारा 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है, जबकि लोहरदगा में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की ठंडक इतनी तेज है कि लोग बाहर निकलने से पहले दो-दो स्वेटर पहनने को मजबूर हैं।






