हज़ारीबाग़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि : बरही ज्वेलर्स लूट कांड में एक और अपराधी गिरफ्तार, दो अपाची बाइक बरामद

हज़ारीबाग़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि : बरही ज्वेलर्स लूट कांड में एक और अपराधी गिरफ्तार, दो अपाची बाइक बराम

 

हजारीबाग ज़िले के बरही चौक स्थित जय माता दी ज्वेलर्स में 16 नवंबर की रात हुई सनसनीखेज लूट कांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल चौथे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि लूट की रात चार बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग करते हुए कार का शीशा तोड़कर सोना-चांदी से भरे चार बैग लूट लिए थे। वादी के बयान पर बरही थाना में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस इस कांड को सुलझाने में लगातार जुटी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया गया था। एसआईटी पहले ही बड़ी सफलता हासिल करते हुए जेवरात, स्कॉर्पियो वाहन, हथियार और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी सिलसिले में ताजा कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गया जिले के पड़रिया निवासी टोलू उर्फ अभिषेक सिंह को बरही टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घियाही जंगल से दो अपाची बाइक बरामद की गईं, जो घटना में उपयोग की गई थीं। पुलिस के अनुसार आरोपी का व्यापक आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसकी जांच जारी है।

 

पुलिस टीम का कहना है कि लूट कांड से जुड़े हर पहलू को गहराई से खंगाला जा रहा है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Comment