राज्य सैनिक निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार ने जमशेदपुर मिलिट्री स्टेशन में पूर्व सैनिकों के नेतृत्वकर्ताओं से की मुलाका
आज जमशेदपुर स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में झारखंड के राज्य सैनिक निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार ने दौरा किया। कोल्हान के जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह एडम ऑफिसर कर्नल तौक़ीब मुंतखाब ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक के ऑफिसर इंचार्ज ग्रुप कैप्टन ओ पी सिंह एवं जमशेदपुर के सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकत की। उनके पहली बार आगमन पर पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह एवं डॉ कमल शुक्ला ने पुष्प गुच्छ देकर लौहनगरी में स्वागत किया गया। इसके अलावा जमशेदपुर में जिला सैनिक बोर्ड खोलने की मांग, टाटा मुख्य अस्पताल को इम्पैनल करने एवं सैनिक आराम घर बनाने, झारखंड मे रह रहे पूर्व सैनिकों के लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट प्रदान करने आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई सैनिक संगठनों के द्वारा पूर्व सैनिकों के दुख सुख में किया जा रहे हैं कार्यों की बढ़-चढ़कर प्रशंसा हुई आने वाले भविष्य में भी सैनिक अपने नेतृत्व एवं कार्य कुशलता से समाज का अग्रेसर बने रहने का प्रयास करते रहेंगे अनुशासन और एकता ही सैनिक की पहचान है जो आम जनता से पूर्व सैनिकों को अलग करता है आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील कुमार सिंह डॉक्टर कमल शुक्ला बी बी बंसल भूषण सिंह मनोज सिंह बिजेंद्र सिंह विजय त्रिपाठी हंसराज सिंह शिवेंदु शेखर आदि सैनिक शामिल थे।




