*फिर निशाने पर वंदे भारत!*
*भागलपुर में ट्रेन पर पत्थरबाजी से दहशत, टूटी बोगी के शीशे*
*बिहार :* के भागलपुर जिले से एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। देश की हाई-टेक वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर शरारती तत्वों के निशाने पर आ गई।
जानकारी के अनुसार, पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत ट्रेन पर 23 नवंबर को मानसी–महेशखूंट स्टेशन के बीच अज्ञात उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। अचानक हुए इस हमले में ट्रेन की सी-2 बोगी का शीशा टूट गया, जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और माहौल दहशतभरा हो गया।
सूचना मिलने पर नवगछिया स्टेशन से जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार के मुताबिक। “पथराव मानसी और महेशखूंट के बीच हुआ है। इसलिए दोनों स्टेशनों पर जांच की जा रही है।”
यह कोई पहली घटना नहीं है।
इसी साल जुलाई में भी मुजफ्फरपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई थी, जिसमें सी-6 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था
लगातार होती ऐसी घटनाओं ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। देश की गर्व और आधुनिक ट्रेन वंदे भारत कब सुरक्षित होगी इन पथरबाजों की शर्मनाक हरकतों से?
रेल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान में जुटी है।




