*दुमका।* स्थित बरदेही गांव में रविवार की सुबह एक घर के अंदर मां और दो मासूम बच्चों की लाशें पड़ी थीं। कुछ ही दूरी पर खेत में पति का शव पड़ा थ।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने सबसे पहले बीरेंद्र मांझी का शव खेत में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद जब वे उसके घर पहुंचे, तो वहां का नजारा और भी दर्दनाक था।
चार-चार मौतें, गले में बंधी रस्सियां और हालात ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। रहस्य इतना गहरा था कि पुलिस भी कई सवालों के जवाब खोजने में जुट गई है।




