- जेएनएसी की एन्फोर्समेंट टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान. जमशेदपुर, 20 नवंबर 2025 जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की एन्फोर्समेंट टीम द्वारा आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों—साकची, गोलमुरी, बराड़वाड़ी, काशीडीह, कदमा और सोनारी में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
अभियान के दौरान फुटपाथ, सड़क किनारे तथा सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। टीम ने कई स्थानों से ठेला, खोखा, दुकान के आगे किए गए अतिक्रमण, निर्माण सामग्री तथा अन्य बाधाओं को हटाकर आवागमन सुगम बनाया।
उप नगर आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य—
• पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं साफ-सुथरा फुटपाथ उपलब्ध कराना
• सार्वजनिक स्थलों को मुक्त कर शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित करना
• अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए सख्त संदेश देना
अभियान में शामिल टीम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी निर्देशित किया कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जेएनएसी द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि शहर में स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे।
—जेएनएसी, जमशेदपुर






