राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण – भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सामूहिक गायन का आयोजन

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण – भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सामूहिक गायन का आयोजन

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला कार्यालय में सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की तथा संचालन श्री बबुआ सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री अमरप्रीत सिंह काले,

पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद सिंह,

केंद्रीय कार्य समिति सदस्य मिथलेश साव,

कार्यक्रम के सह-संयोजक अप्पा राव,

आलोक बाजपेयी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि देश की आज़ादी के बाद लंबे समय तक वंदे मातरम् का अपूर्ण रूप से गान किया जाता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने इसके पूर्ण गायन का निर्णय लेकर राष्ट्रभावना को नई ऊर्जा दी है। इसी अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री श्री संजीव सिंह ने किया।

इस सामूहिक गायन ने राष्ट्रभावना, एकता और देशभक्ति का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजू सिन्हा, जिला सचिव विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलू छुआ, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह, जिला पार्षद कुसुम पूर्ति, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 18.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उलीडीह ओ.पी. अंतर्गत डिमना चौक के पास एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ ब्लू रंग की R15 मोटरसाइकिल पर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।