पोटका विधायक संजीव सरदार ने हाथीखेदा ठाकुर मंदिर में किया दर्शन

पोटका विधायक संजीव सरदार ने हाथीखेदा ठाकुर मंदिर में किया दर्शन

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की ऐतिहासिक विजय के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार मंगलवार को सहयोगियों संग पटमदा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेदा ठाकुर मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया और पोटका विधानसभा सहित संपूर्ण क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दर्शन के पश्चात विधायक मंदिर परिसर में उपस्थित ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और समर्थकों से मिले। लोगों ने विजय की बधाई देते हुए विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विधायक संजीव सरदार ने कहा,
“आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। हाथीखेदा ठाकुर सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण करें। जनता का विश्वास और प्यार हमें जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पित करता है।”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 18.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उलीडीह ओ.पी. अंतर्गत डिमना चौक के पास एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ ब्लू रंग की R15 मोटरसाइकिल पर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।