शिक्षिका की एसयूवी चोरी, पुलिस कर रही खोजबीन
रातू। थाना क्षेत्र के झखराटांड़ में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने शिक्षिका सरोज किस्कू की एसयूवी चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार सरोज किस्कू भरनो बधिया टोली में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनकी एसयूवी घर के सामने ही खड़ी थी, जहां से देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
सोमवार की सुबह पड़ोसी द्वारा वाहन के गायब होने की सूचना मिलने पर शिक्षिका को घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने रातू थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वाहन की बरामदगी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।






