चान्हों के पतरातू रोड स्थित शिव मंदिर साड़म में चोरी, दान पेटी तक नहीं छोड़ी चोरों ने
चान्हों। पतरातू मार्ग पर स्थित शिव मंदिर साड़म में मंगलवार की रात चोरों ने आस्था पर ही चोट कर दी। जिस स्थान को लोग सबसे सुरक्षित और पवित्र मानते हैं, उसी मंदिर की दान पेटी को चोरों ने निशाना बनाया और उसमें रखी रकम उड़ा ले गए।
ग्रामीणों के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसे और दान पेटी को तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों ने टूटी हुई दान पेटी देखकर इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पूजा समिति को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने कहा कि मंदिर परिसर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है, सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है।






