धरती आबा की विरासत हमें न्याय, सम्मान और अधिकारों के लिए लड़ना सिखाती है — संजीव सरदार*

*धरती आबा की विरासत हमें न्याय, सम्मान और अधिकारों के लिए लड़ना सिखाती है — संजीव सरदार*

 

*भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पोटका विधायक ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लिया हिस्सा*

 

जमशेदपुर: शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे राज्य में धूमधाम से मनाई गई. जयंती के अवसर पर पोटका में भी श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत माहौल दिखा। पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर बाज़ार में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पोटका प्रखंड के हाथीविन्दा पंचायत के कोकदा धूमकुड़िया भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया. उन्होंने कहा की धरती आबा बिरसा मुंडा का जीवन हमें साहस, आत्मसम्मान और समाज के लिए खड़े होने की प्रेरणा देता है। उनकी 150वीं जयंती पर हम सब संकल्प लें कि उनके संघर्ष और मूल्यों को अपने जीवन में उतारेंगे

 

 

*डुमुरिया के बड़ा बोतला बहादुरपुर में बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि*

 

डुमुरिया प्रखंड के बड़ा बोतला बहादुरपुर में आदिम आवा वीर बिरसा मुंडा युवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

 

*हमे अपने अधिकारों के लिए लड़ना धरती आबा ने सिखाया- विधायक संजीव सरदार*

 

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि

“धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष केवल आदिवासी समाज के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा है। उनका बलिदान हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और अपने अधिकारों की रक्षा करने का साहस देता है।”

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके बताये रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. दोनों कार्यक्रमों में झामुमो के आंदोलनकारी नेता, प्रखंड प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई