जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन एवं संपादन हेतु जताया आभार, कहा- पूरी टीम के आपसी समन्वय, अभ्यर्थियों एवं मतदाताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न हुआ

जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम (मीडिया कोषांग)

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव 2025

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन एवं संपादन हेतु जताया आभार, कहा- पूरी टीम के आपसी समन्वय, अभ्यर्थियों एवं मतदाताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न हुआ

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव 2025 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संपादन के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने प्रेक्षकों, निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, सुरक्षा बलों, मीडिया प्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों तथा समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अक्षरश: अनुपालन, सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, सुरक्षा बलों की सतर्कता तथा नागरिकों के सहयोग के कारण घाटशिला विधानसभा उप चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराया जा सका।उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे प्रत्येक पदाधिकारी-कर्मी के पेशेवर रवैये, समय पालन, समन्वय तथा दायित्वों के निर्वहन की सराहना की। साथ ही उन्होंने मतदाताओं को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय एवं शांतिपूर्ण भागीदारी ही सुचारु एवं सफल चुनाव प्रक्रिया का सबसे बड़ा आधार है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि जिले में स्थापित सभी मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था अथवा बाधा की सूचना प्राप्त नहीं हुई और पूरे निर्वाचन क्षेत्र में एक सुरक्षित, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया गया।उन्होंने संपूर्ण निर्वाचन तंत्र—प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वरों, पीठासीन अधिकारियों, मतदान दलों, सफाई कर्मियों, परिवहन व्यवस्था, मेडिकल टीमों तथा गणना केंद्र प्रबंधन में लगे सभी टीमों को धन्यवाद देते हुए कहा कि टीम भावना और संयुक्त प्रयास ही सफल चुनाव आयोजन का मूल है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई