रांची से बड़ी खबर | भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री व विधायक ने दी श्रद्धांजलि

रांची से बड़ी खबर | भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री व विधायक ने दी श्रद्धांजलि

रांची। झारखंड की अस्मिता और आदिवासी गर्व के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर आज श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन तथा झारखंड की विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और भगवान बिरसा मुंडा की वीर गाथा को नमन किया।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने बिरसा मुंडा के योगदान, आदिवासी समाज के उत्थान और जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को याद किया।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की विचारधारा झारखंड को प्रेरित करती रहेगी और राज्य उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई