विपक्षी गठबंधन के झूठे वादे को बिहार की जनता ने नकारा- काली शर्मा

विपक्षी गठबंधन के झूठे वादे को बिहार की जनता ने नकारा- काली शर्मा
जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष कृष्णा काली शर्मा ने बिहार मे भाजपा-जदयू एनडीए गठबंधन के प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ जीत नही एनडीए गठबंधन के पक्ष मे मोदी-नीतीश की सुनामी है। बिहार की देवतुल्य जनता-जनार्दन को हृदय से धन्यवाद जिन्होंने विकास को चुना। विपक्षी गठबंधन के झूठे वादे को बिहार की जनता ने सिरे से नकारते हुए जंगल राज की वापसी पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित सर्वाेपरि की नीति पर जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए सरकार बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी तथा जन-कल्याण की योजनाओं को और मजबूती के साथ लागू करेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई